29 Mar 2024, 05:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणवीर सिंह आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। छठवें दिन में फिल्म ने 88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड का फायदा हुआ है। रविवार को फिल्म ने 21 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई हुई जो चार दिनों में सबसे अधिक है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म मौजूदा हफ्ता में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 60 से 70 करोड़ के बजट में बनी गली बॉय ने 4 दिन में ही अपनी लागत निकाल ली थी। फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ 40 लाख रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म 13 करोड़ 10 लाख रुपये कमाए। शनिवार को फिल्म 18 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। रविवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ 30 लाख रुपये कमाए। फिल्म ने पांचवें दिन 80.65 करोड़ का बिजनेस किया। 
 
आपको बता दें कि अगर ट्रेड के आंकड़ों में हेर फेर होती है तो फिल्म को 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए कुछ घंटों का इंतज़ार और करना होगा। इसी के साथ ये 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दूसरा, ये रणवीर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। वहीं ये फिल्म जोया अख्तर और आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ओपनर भी है। 
 
फिल्म को शुरूआत से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से ज्यादा, रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री पसंद आई। एमसी शेर और मुराद फिलहाल बॉलीवुड की ताज़ा ब्रोमांस जोड़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »