20 Apr 2024, 09:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बाहुबली  फिल्म के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो ' की रिलीज डेट का एलान हुआ। बाहुबली  की अपार सफलता के बाद, प्रभास अब मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे, यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में सिनेमाघरों में आयेगी। देश को साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक देखने मिलेगी, सुपरस्टार प्रभास  बाहुबली फ्रेंचाइजी के बाद 'साहो' के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले  है।
 
"साहो" तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्माया जा रहा है, जिसने इसे पहली त्रिकोणीय फिल्म में से एक बना दिया गया है। इसके अलावा, यह फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली और भारतीय फिल्म के खिताब में  2019 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। प्रभास स्‍टारर 'साहो' का अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाऊस' से क्‍लैश हो सकता है। तीनों ही फिल्‍मों की स्‍टारकास्‍ट काफी इंट्रेस्टिंग है।           
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »