19 Apr 2024, 19:57:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इशान खट्टर का कहना है कि वह जाह्नवी कपूर को डेट नही कर रहे हैं। जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान उनके अपोजिट रोल में थे। इसके बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। दोनों एक साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। इसी कारण से दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबर सुर्खियों में आने लगी। हालांकि, उन्होंने इस तरह की खबरों को महज अफवाह करार दिया।
 
ईशान से जब यह पूछा गया कि क्या वो जाह्नवी को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया, ‘‘करण ने बड़ी ही गंभीरता से मुझसे ये सवाल किया। मैंने भी उनसे इस पर बात की मेरा जवाब क्या था वो आप शो के एपिसोड में देख सकेंगे।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »