28 Mar 2024, 22:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टार स्क्रीन अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। मुंबई में 25 वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में रणवीर सिंह को उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। आलिया को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए दिया गया। इसी फिल्म के लिये गजराव राव बेस्ट एक्टर मेल के पुरस्कार से नवाजे गये।
इस दौरान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का टशन दिखा। रणवीर, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, अलिया भट्ट, रेखा और गुलज़ार की उपस्तिथि खास रही।
 
बेस्ट फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘स्त्री’ को मिला। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ बेस्ट रियल स्टार आॅन सोशल मीडिया पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार सुरेखा सिकरी को ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर शबाना आजमी को फिल्म इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
 
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) का पुरस्कार ईशान खट्टर  को फिल्म ‘धड़क’ के लिये दिया गया। वहीं बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का पुरस्कार राधिका मदान को फिल्म ‘पटाखा’ के लिये दिया गय। बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार पंकज त्रिपाठी को फिल्म ‘स्त्री’ के लिये दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »