28 Mar 2024, 18:39:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए है। इन दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इनकी शादी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अपनी शादी में ईशा ने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
 
इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। जानकारी के अनुसार ईशा अंबानी ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन पर अपनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी संग ईशा ने लाल रंग की चूनर ली हुई थी, मगर ये दुपट्टा नहीं बल्कि नीता अंबानी की शादी की साड़ी का एक हिस्सा था, जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »