20 Apr 2024, 00:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जन्मदिन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने फैंस को दिया खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 1:23PM | Updated Date: Dec 13 2018 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और अपने फैंस के लिए भगवान माने जाने वाले एक्टर रजनीकांत 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए हैं। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हुई। इस फिल्म ने अब तक पूरी दुनिया से 650 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस बीच रजनीकांत ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'पेट्टा' का टीजर जारी कर दिया गया है।

रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा की स्टाइल के फैन बन जाएंगे। पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। टीजर में आपको रजनीकांत का फेमस चश्मा पहनने का स्टाइल भी देखने को मिलेगा जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 'पेट्टा' फिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »