मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। बीती रात अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया।हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अर्जुन ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अर्जुन मीडिया कैमरे से बच रहे हैं।
मलाइका के घर से निकलते ही बिना वक्त गवाए अर्जुन सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गए। बता दें कि अर्जुन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने में कभी भी नखरे नहीं दिखाते लेकिन बीती रात उन्होंने फैन को तस्वीर देने से इंकार कर दिया। अर्जुन अपनी गाड़ी में बैठे और चले गए।