20 Apr 2024, 21:19:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

MeToo: साजिद को IFTDA का बड़ा झटका, हुए 1 साल के लिए सस्पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 12:13PM | Updated Date: Dec 12 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोप से घिरे साजिद खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। इसी कड़ी में IFTDA यानी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने साजिद खान का बड़ा झटका देते हुए उन्हें 1 साल के लिए ससपेंड कर दिया है। गौर हो कि साजिद खान पर कुछ महीनों पहले एक महिला पत्रकार ने सनसनीखेज यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसके बाद साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, रशेल वाइट, सिमरन सूरी ने भी डायरेक्टर पर सैक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए।
 
यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सलोनी ने बताया था कि- साजिद लंबे समय से उनका उत्पीड़न कर रहे थे। इसके साथ ही उनपर हमेशा कमेंट करते रहते थे कि वह ज्यादा सेक्सी नहीं हैं। फिलहाल IFTDA के इस फैसले पर साजिद खान ने कोई प्रतिक्रिया नही दी है। आपको बता दें कि  साजिद खान के अलावा एक्टर आलोक नाथ पर भी #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों CINTAA ने आलोक नाथ को निष्कासित किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »