20 Apr 2024, 15:01:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति संग हनीमून मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 11:53AM | Updated Date: Dec 12 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की। इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया। इसके बाद प्रियंका और निक ओमान चले गए। कुछ दिन ओमान में बिताने के बाद दोनों मुंबई लौटेंगे और 20 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस बीच ओमान से प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
 
एक तस्वीर में प्रियंका और निक का नाम रेत पर लिखा हुआ है । प्रियंका ने ये तस्वीर अपने स्टेटस में लगा रखी है। इसके अलावा निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और निक मूवी देखते नजर आ रहे हैं। प्रियंका गाना गा रही हैं और निक वीडियो बना रहे हैं । वहीं निक-प्रियंका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें प्रियंका, निक के सीने पर लेटी हैं और वो सेल्फी ले रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »