29 Mar 2024, 19:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ज़ीरो के नए गाने 'हुस्न परचम' का आया धमाकेदार टीजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 1:25PM | Updated Date: Dec 11 2018 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म ज़ीरो के नए गाने 'हुस्न परचम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया यह गाना काफी धमाकेदार लग रहा है। गाने में आप कैटरीना कैफ का सुपर ग्लैमरस अवतार देख सकते हैं। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। बता दें, फिल्म में कैटरीना बबीता कुमार नाम की सुपरस्टार का किरदार अदा कर रही हैं।
 
गाने में शाहरुख खान अपनी शादी के लिए हल्दी लगवाते दिख रहे हैं, जबकि बबीता कुमारी अपना हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। बता दें, ज़ीरो में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। आनंल एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
 
फिल्म का दो गाना रिलीज किया जा चुका है- मेरे नाम तू और इसकबाज़ी। दोनों ही गानों ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड कायम किया है। फैंस गानों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, उम्मीद है कैटरीना पर फिल्माया यह गाना सुपरहिट होगा। अदाओं से तो कैट ने लाखों दिल की धड़कन रोक ही ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »