28 Mar 2024, 20:52:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैंसर की खबर पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा - मैं बिल्कुल ठीक हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 4:37PM | Updated Date: Dec 10 2018 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बालीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने उनका स्वास्थ्य खराब होने की खबरों से इंकार करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। मीडिया में ऐसी अटकलें जोरों पर थीं कि शाहिद कपूर को पेट का कैंसर है। अभिनेता ने स्वयं ऐसी खबरों को अफवाह बताया और कहा कि इन अफवाहों पर विश्वास नहीं करें।
 
अभिनेता ने ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैं पूरी तरह भला-चंगा हूं, मेरे स्वास्थ्य के बारे में जो खबरें आई हैं, उन बेकार की बातों पर विश्वास नहीं करें। उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में बालीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां इस जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हुए हैं। 
 
खुदा का शुक्र है कि इलाज के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सोनाली बेंद्रे हाल ही में विदेश में इलाज करा कर लौटी हैं। इरफान खान और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा भी कैंसर से पीड़ति हैं।  इसके अलावा ऋषि कपूर भी फिलहाल विदेश में इलाज करवा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »