19 Apr 2024, 18:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मॉम्स को सीक्रेट हेल्थ टिप दी है। फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर का नाम फिटनेस और एक सुपर मॉम के लिए लिया जाता है। करीना कपूर ने सभी मॉम्स को एक सीक्रेट हेल्थ टिप दी है। तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटे की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी के दौरान एक हेल्थ टिप दी जो हर मॉम के लिए जरूरी है। इस टिप की मदद से वे करीना की तरह फिट रह सकती हैं। करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वे सभी मॉम्स को सीक्रेट हेल्थ टिप दे रही हैं। 
 
करीना ने वीडियो में कहा कि मुझे लगता है फिटनेस बहुत जरूरी है। साथ में वर्कआउट महत्वपूर्ण है। हेल्दी रहना अहम है। मेरी सीक्रेट टिप यही है कि, सुबह रोटी, टोस्ट और चावल खाएं और इसके बाद बहुत सारे फ्रूट्स और सब्जी खाएं। और एक दिन में एक घंटे की वॉक बेस्ट है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »