29 Mar 2024, 02:45:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस संग शादी रचाई है। जोधपुर में शादी रचाने के बाद इस कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन दी थी, जिसमें पीएम मोदी समेत कई हस्तियां पहुंची थी। वहीं अब हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह पति निक के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी हैं। इन्हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। सामने आई तस्वीरों में निकयंका बेहद ही खुश लग रहे है।

इस दौरान जहां निक सूट बूट में जच रहे है वहीं प्रियंका ने भी लोअर संग टॉप के उपर श्रग पहना हुआ है। हाथों में महेंदी, मांग में सिंदुर पीसी की खूबसूरती को चार चांद लगा रही थे। हालांकि, इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनके परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले और एक ही कार में बैठे और तेजी से निकल गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »