29 Mar 2024, 00:44:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में मैक्स फैशन के 250वें स्टोर को अटेंड करने एंबीयेंस मॉल पहुंची। इस इवेंट में यामी ने 10 मॉडल्स के साथ मैक्स विंटर 18 कलेक्शन को भी लांच किया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में यामी ने लांच किया। इस दौरान यामी रेड वन पीस ड्रेस के साथ जैकेट पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 
 
यामी को देखतो ही बच्चे उनकी एक झलक पाते ही बेहद खुश हो गए। यामी ने बच्चों के साथ केक भी काटा और मीडिया से बातचीत भी की।  यामी ने कहा कि मैं हिमाचल की रहने वाली हूं और ठंड का मौसम मुझे वहा की याद दिलाता है। इस दौरान उन्होंने बताया की उन्हें लेयर, जैकेट, स्कार्व आदि पहनना पसंद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »