28 Mar 2024, 21:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दिया। इस दौरान दीपिका जहां लेविश लुक में नजर आईं, वहीं रणवीर एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे। दीपिका ने रिसेप्शन में रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत शार्ट गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने हाथो में रेड कलर का चूड़ा भी पहना। लेकिन सभी का ध्यान पार्टी में दीपिका की ड्रेस से ज्यादा उनके फुटवियर पर रही।
 
बता दें कि दीपिका ने पैरो में स्पोर्ट शूज पहना हुआ था।पार्टी की शुरूआत में दीपिका ने अपनी इस शार्ट ड्रेस के साथ हाई हील्स पहना हुआ था। वहीं कुछ समय बाद उन्होंने हाई हील्स उतार कर स्पोर्ट शूज पहन लिया था। दीपिका ने ऐसा डांस करने के लिए किया था। ताकि वह आसानी से डांस कर सकें। 'दीपवीर' ने अपने रिसेप्शन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जमकर डांस किया। यही नहीं पार्टी में ऐश्वर्या राय और जया बच्चन भी डांस करती नजर आईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »