20 Apr 2024, 18:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिसेप्शन में दिखा रणवीर की मां का खूबसूरत अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 12:07PM | Updated Date: Nov 30 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने  मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में शादी की दूसरी रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान दीपवीर आॅफ व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। लेकिन रिसेप्शन में रणवीर की मां अंजू भवनानी का खूबसूरत अंदाज देख सबकी आंखे खुली रह गई। इस समय अंजू ने ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
 
इस लुक में वह बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। अंजू का लुक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनका ये खूबसूरत अंदाज रिसेप्शन में बहू दीपिका को भी टक्कर देता नजर आ रहा है। रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। जानकारी के लिए बता दें कि ये जोड़ा बॉलीवुड सितारों को पार्टी (आज ) 30 नवंबर को होटल ग्रेंड हयात में ही देगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »