28 Mar 2024, 19:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का का खुलासा, नहीं लेती पति विराट से कोई सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 1:06PM | Updated Date: Nov 29 2018 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 12 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं पिछले साल 12 दिसंबर को ही अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुपचुप शादी कर ली थी। शाहरुख खान की फिल्म जीरो की पब्लिसिटी शुरू हो चुकी है। पहला नंबर लगा फिल्म में उनके साथ एक खास किरदार कर रहीं अनुष्का शर्मा का।
 
मुंबई के महबूब स्टूडियो में अनुष्का शर्मा अपने हिसाब से पहुंचीं और उनकी तरफ से आते ही फरमान सुनाया गया कि कोई पत्रकार निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का ने कई जरूरी बातें भी शेयर कीं। जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनके और विराट के बीच काफी अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के बारे मे वह विराट से कुछ नहीं पूछती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि विराट कुछ खराब सा आइडिया ही देंगे। अनुष्का ने आगे कहा कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »