17 Apr 2024, 04:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में सेलेब्स की शादियों की मानों झड़ी सी लग गई हो। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की शादी के बाद अब एक और एक्ट्रेस के बंधन में बंधने जा रही हैं। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत है। बता दें कि राखी दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। अपनी शादी की खबर राखी ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है।
 
दीपक और राखी के वेडिंग कार्ड में लिखा गया है, ह्यवेडिंग इनविटेशन,अपनी फैमिलीज के साथ दीपक कलाल और राखी सावंत की शादी। दो प्यार भरे दिल एक होने जा रहे हैं। जो हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। 31 दिसंबर को.. शाम 5.55 मिनट पर। लॉस एजलिस में..।'दीपक कलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर राखी सावंत को प्रपोज किया था। लाल रंग का कोर्ट पहन कर दीपक ने राखी को इंप्रेस किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »