28 Mar 2024, 17:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस शो के दौरान अर्जुन ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस बीच जब करण ने मलाइका से अर्जुन के शो में आने पर रिएक्शन जानने की कोशिश तो उन्होंने बड़ा ही प्यार भरा जवाब दिया।   
 
मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और किरण खेर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रहे है। शो के दौरान करण जौहर अक्सर वीडियो शूट करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देते हैं। करण जौहर का हाल ही में पोस्ट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका सीधा कनेक्शन मलाइका और अर्जुन कपूर से है। 
 
वीडियो में करण जौहर मलाइका से पूछ रहे हैं कि आपको अर्जुन कपूर का शो में आना कैसा लगा? अर्जुन के इस सवाल पर मलाइका ने बिंदास अंदाज में कहा - 'हॉट और ईमानदारी से भरपूर था। मुझे हर एक चीज पसंद आई।' मलाइका के इस जवाब से कही न कही इतना तो साफ है इन दोनों के बीच कुछ तो है। ऐसा इसलिए क्योंकि करण जौहर ने अर्जुन से जुड़ा यह सवाल मलाइका से ही किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »