28 Mar 2024, 17:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पुरुष प्रधान सोच पृथ्वी पर सबसे बड़ा नस्लवाद : आदिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 11:39AM | Updated Date: Nov 27 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। अभिनेता आदिल हुसैन का कहना है कि पुरुष प्रधान सोच पृथ्वी पर ‘‘सबसे बड़ा नस्लवाद’’ है क्योंकि इसने दुनिया की आधी आबादी को एक तरह से अलग थलग कर रखा है। हुसैन ने ‘मी टू’ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है कि अपना उत्पीड़न करने वालों को सामने ला रही महिलाओं का लोग किस तरह अपमान करते हैं।
 
‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव’ (इफ्फी) के दौरान हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम उस पुरुष प्रधान सोच से पीछा कैसे छुड़ा सकते हैं जिसमें पुरुषों को हमेशा से यह सिखाया गया है कि वे, महिलाओं से श्रेष्ठ हैं।
 
मुझे लगता है कि पृथ्वी पर यह सबसे बड़ा नस्लवाद है। अश्वेत और श्वेत के प्रति नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति...। पृथ्वी पर आधी आबादी के साथ समाज में, राजनीति में, शब्दों से, कृत्यों से, हर जगह अन्याय हो रहा है। हुसैन ने कहा कि ‘मी टू’ तो बस शुरुआत है और समाज धीरे-धीरे अपने अंदर झांक कर देखने लगेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »