मुंबई। अभिनेता रणवीर-दीपिका के बाद एक और स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दो दिन बाद शादी के फंक्शंस शुरू हो जाएंगे। प्रियंका की शादी की तारीख से लेकर वेन्यू तक सब फिक्स हो चुका है। शादी को लेकर प्रियंका के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
इसी बीच प्रियंका के घर की तस्वीरें सामने आई हैं।प्रियंका का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखाई दे रहा है। घर को सफेद रंग की लाइट से सजाया गया है, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। वहीं प्रियंका और निक जोनस मुंबई पहुंच गए हैं। इसी के साथ प्रियंका के घर पर गेस्ट के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में से एक होगी।