29 Mar 2024, 15:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है अजय देवगन और काजोल की जोड़ी। जिसके इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि दोनों की शादी को भी काफी समय हो गया है।
 
हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी व‍िद करण की एक वीडियो क्लिप सामने आई है। जिसमें करण, अजय और काजोल के बीच हुई बात का कुछ हिस्सा दिखाया गया, जिसमें अजय और काजोल एक-दूसरे के राज खोलते नजर आए।
 
वीडियो में अजय बताते हैं कि काजोल को फोटोज क्ल‍िक करना पसंद है, जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन काजोल एक फोटो लेने के बाद उसे ठीक करने के लिए 3 घंटे का बर्बाद कर देती हैं, क्योंकि उन्हें उस तस्वीर को पोस्ट करना है। यह सुनकर तीनों हंसने लग गए।
 
इसके बाद अजय ने बताया, पहले काजोल ये सब कभी नहीं करती थी, लेकिन अब बुढ़ापे में उसे ये... यह सुनते ही काजोल भड़क जाती हैं कि सॉरी बुढ़ापा मुझे नहीं आया है, ओके।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »