19 Apr 2024, 20:03:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। श्रीदेवी को गए हुए करीब 9 महीने हो चुके हैं। लेकिन उनकी फैमिली अब भी उनके जाने के गम को झेल रही हैं। पति बोनी कपूर तो श्रीदेवी का नाम सुनकर ही इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखे भर आती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। गोवा के पणजी में चल रहे भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के तीसरे दिन निमार्ता बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ यहां पहुंचे। दोनों ने यहां पर इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड को लेकर कई बाते कहीं।

इसी बीच श्रीदेवी का जिक्र छिड़ने पर बोनी कपूर-जाह्नवी दोनों ही भावुक हो गए और बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला। एक सवाल के जवाब में श्रीदेवी का जिक्र करते हुए बोनी रो पड़े, 'बेटी जाह्नवी की फिल्म धड़क की स्क्रीनिंग के दौरान शबाना आजमी ने कहा था कि जाह्नवी को देखकर ऐसा लगता है कि उसने पहले ही चुपचाप छुपकर 20-25 फिल्में करके आई हैं। दरअसल यह कमाल नस्ल का है, यह मेरी वाइफ की वजह से है।' इतना कहते हुए बोनी रोने लगे। बाद में रूमी और बेटी ने उन्हें संभाला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »