19 Apr 2024, 02:12:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत-सारा ने केदारनाथ के लिए किए खतरनाक स्टंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2018 12:53PM | Updated Date: Nov 24 2018 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ के लिये खतरनाक स्टंट किये हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान डेब्यू करने जा रही है। फिल्म की कहानी 2013 में केदारनाथ में आयी बाढ़ पर आधारित है। फिल्म में आपदा को दिखाने के लिए कई खतरनाक सीन्स शूट किए गए हैं। सारा और सुशांत की सुरक्षा को देखते हुए सेट पर खास इंतजाम किए गए थे।
 
फिल्म में दोनों ने कई अंडरवॉटर सीन्स शूट किए हैं। फिल्म की शूटिंग केदारनाथ में ही की गयी थी ताकि लोगों के बीच फिल्म के दृश्यों को जीवंत रूप से पेश किया जा सके। सेट के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि दोनों कलाकारों की सुरक्षा पर आंच नहीं आये। इसके लिए शूटिंग के वक्त कुछ प्रोफेशनल ट्रेनर्स को भी बुलाया गया था। यह फिल्म 07 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »