20 Apr 2024, 14:59:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 12 दिसंबर को ईशा पीरामल ग्रुप के मालिक आनंद पीरामल के साथ शादी रचाएंगी । शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं । हाल ही में ईशा अंबानी की शादी को लेकर बड़ी खबर आई है। जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में होने वाले ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के संगीत में परफॉर्म करने जा रही हैं। प्रियंका और ईशा की दोस्ती तो जगजाहिर है।
 
पिछले दिनों प्रियंका की बैचलर पार्टी में ईशा अंबानी भी लॉस एंजेलेस पहुंची थीं। अब माना जा रहा है कि संगीत की भी जोरदार पार्टी होगी जिसमें बॉलिवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।  संगीत सेरिमनी में कई सारी परफॉर्मेंस होंगी जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा की भी होगी। हालांकि अभी तक इस शादी की बहुत ज्यादा डीटेल्स बाहर नहीं आई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »