28 Mar 2024, 22:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब ऋचा चड्ढा को कोरियोग्राफर ने कहा, मैडम आपकी पैंट नीचे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 1:26PM | Updated Date: Nov 21 2018 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मी टू अभियान में सभी महिलाओं का समर्थन करने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बड़ा खुलासा किया है। ऋचा ने कहा कि शोषण हर जगह है। एक गाने की शूटिंग का जिक्र करते हुए ऋचा ने कहा कि वह एक फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहीं थीं। शूटिंग के दौरान उन्होंने (ऋचा) हाई वेस्ट जींस पहनी हुई थी। शूटिंग केे दौरान कोरियोग्राफर ऋचा के पास गया और कहा कि पैंट के कारण आपकी नाभि नहीं दिख रही है। ऋचा ने कहा कि ये हाई वेस्ट जींस है इसमें नाभि नहीं दिख सकती, अगर आप कहें तो मैं मार्कर से माथे और गाल पर बना लेती हूं। 
 
ऋचा ने कहा कि बॉलीवुड समाज का ही हिस्सा है और शोषण केवल औरतों का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सामाजिक समस्या है। सबसे बड़ी बात ये कि इसमें नेताओं का भी बड़ा हाथ होता है, अगर किसी का रेप होता है तो पीडि़त पर ही सवाल उठाए जाते हैं। अगर कोई आवाज भी उठाता है तो उसके साथ अंजाम क्या होता है हम जानते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। हाल ही में छिड़ी मी टू मूवमेंट पर तनुश्री दत्ता का ऋचा चड्ढा ने सपोर्ट किया था। यही नहीं वो इस मामले में सबसे पहले बोलने वालीं एक्ट्रेस में से एक हैं। ऋचा ने कहा कि 'ये सारी चीजों को लेकर हम हर रोज लड़ते हैं।
 
किसने सोचा था कि तनुश्री दत्ता इस तरह एक आंदोलन खड़ा कर देंगी।' वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा फिलहाल शकीला की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »