20 Apr 2024, 00:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय ने वीडियो में 2.0 के लिये दिखाया ट्रान्सफर्मेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 3:02PM | Updated Date: Nov 19 2018 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 2.0 के लिये अपना ट्रान्सफर्मेशन दिखाया है। अक्षय कुमार और रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर में अक्षय कुमार के लुक को देखकर हर कोई रोमांचित है। ट्रेलर के बाद से ही फिल्म में अक्षय कुमार का लुक काफी चर्चा में है।
 
इस लुक के लिए अक्षय कुमार को काफी मेहनत करनी पड़ी। न सिर्फ मेकअप बल्कि अक्षय के इस लुक के लिए तकनीक का भी सहारा लिया गया। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उनका ट्रान्सफर्मेशन हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अक्षय कुमार पर प्रॉस्थेटिक्स, कॉस्ट्यूम और मेकअप का इस्तेमाल किया गया।
 
अक्षय कुमार ने खुद यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ अक्षय ने लिखा, '2.0 मे मेरा लुक तकनीक के चमत्कार से कम नहीं है। देखिए, इसे कैसे जीवंत किया गया। गौरतलब है कि एस.शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म इंथीरन की सीक्वल है। फिल्म 2.0 , 29 नवंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »