20 Apr 2024, 09:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर ने MeToo अभियान को लेकर तोड़ी अपनी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 11:02AM | Updated Date: Nov 16 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में #मीटू कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हाल ही में अब सोनम कपूर ने यौन शोषण की घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने अनुभव को शेयर करते हुए सोनम ने कहा कि #मीटू अभियान बॉलीवुड में एक ऐसा अभियान था जिसने सभी की आंखें खोल दी। ये बहुत ज्यादा भयानक था। दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए। जिसके बाद पीड़ित को अपने अधिकार भी मिलनें चाहिए।
 
मैं मानती हूं कि जब तक कि आरोप सिद्ध नहीं होते तब तक कोई भी दोषी नहीं होता, लेकिन इस प्रकार किसी के स्टेटस से उसके कैरेक्टर का सटीर्फीकेट नहीं दिया जा सकता। सोनम ने कहा कि अक्सर लोग सर्वाइवर को ही दोषी ठहराते हैं। पावरफुल मैन अपनी लीगल टीम के जरिए इस सब से बाहर निकल जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने फायदे के लिए झूठे आरोप भी लगाते हैं। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि जब कोई किसी पर आरोप लगाता है तो वो महिला कई रिस्क उठाती है।
 
बता दें कि सोनम पहले भी मीटू पर बयान देकर विवाद में फंस चुकी हैं। एक कार्यक्रम में बात करते हुए सोनम ने कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा था कि वो बेबाक हैं लेकिन कई बार उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। इसके बाद इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट शुरू हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »