20 Apr 2024, 06:34:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 3:50PM | Updated Date: Nov 14 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि साधारण लोगों के असाधारण सपनों की अद्भुत कहानी ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अक्षय के ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जाएगा।
 
फिल्म "पैडमैन" के निर्देशक आर बाल्की के सहयोग से बनाई जाएगी और जगन शक्ति इसका निर्देशन करेंगे। फिल्म में विद्या बालन, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और शरमन जोशी भी हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू की जाएगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »