28 Mar 2024, 18:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चीन में रिलीज होगी आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 2:35PM | Updated Date: Nov 14 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जल्द ही चीन में रिलीज की जायेगी। यशराज बैनर तले बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 08 नवंबर को भारत में रिलीज हुयी है। फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ ने भी अहम भूमिका निभायी हैं। फिल्म भारत में अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म को अब चीन में रिलीज़ के लिए तैयार किया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि फिल्म को चीन में रिलीज़ करते समय थोड़ी कांटछांट की जाएगी। आमिर खान की चीन में की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म में फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन के रोल को छोटा करने का निर्णय लिया गया है वहीं आमिर खान के रोल को बढ़ाया जाएगा।

ये बढ़े हुए सीन फिल्म में से डिलीट किये गए थे जो ज़्यादातर आमिर खान के होंगे, उन्हें फिल्म में फिर से डाल दिया जाएगा। चीन में प्रदर्शित होने वाली ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान भारत की अपेक्षा 30 से 40 मिनट छोटी होगी। चीन में ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान को ईस्टार फिल्मस कंपनी रिलीज़ करने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »