20 Apr 2024, 09:06:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी शादी में इतने लाख का मंगलसूत्र पहनेंगी दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 4:44PM | Updated Date: Nov 13 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे दीपिका और रणवीर ने शादी के समारोह की तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। सभी मेहमान भी इटली पहुंच चुके हैं। वहीं देश-विदेश में उनके प्रशंसकों व मीडिया की निगाहें इसी समारोह पर टिकी हैं। इस समारोह को खास बनाने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जहां एक ओर बारात सी-प्लेन में लाने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका की ज्वैलरी भी खुद में बहुत खास है।
 
मिली जानकारी के अनुसार इस स्पैशल डे के लिए दीपिका पादूकोण ने 1 करोड़ रुपये की ज्वैलरी खरीदी है, जिसमें दो नैकलेस औऱ एक 20 लाख का मंगलसूत्र भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में अपने घर पर नंदी पूजा में हिस्सा लेने के बाद दीपिका मुंबई पहुंची और अपनी शादी की जूलरी शॉपिंग में व्यस्त हो गई थीं। बताया जा रहा है कि दीपिका अपनी वेडिंग में कई डिजाइनर जूलरी पहनने वाली हैं और इसकी शॉपिंग उन्होंने मुंबई के अंधेरी में स्थित एक ज्वैलरी स्टोर से की थी। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »