19 Apr 2024, 13:21:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह के छठ गीतों ने धूम मचा दी है। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर चांदनी सिंह का नया अलबम पटना के घाट नीक लागेला और धानी छठ करा खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों अलबमों ने यूटयूब पर धूम मचा दी है। चांदनी सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का अलबम पटना के घाट नीक लागेला को जहां लगभग दो करोड़ लोगों ने यूट्यूब पर देखा वहीं अरविन्द अकेला कल्लू के साथ वाले चांदनी सिंह के अलबम धानी छठ करा को शुरुआत में ही 25 लाख लोगों ने देखा है। 
 
धानी छठ करा को आदिशक्ति फिल्म्स की ओर से जारी किया गया है। इसके निर्माता मनोज मिश्रा हैं जबकि नृत्य और निर्देशन विक्की माया ने किया है। पवन पांडे रचित इस अलबम में अरविन्द अकेला कल्लू और दूजा उज्जव की आवाज है। चांदनी सिंह और खेसारीलाल यादव के अलबम पटना के घाट लागेला नीक को वीनस ने जारी किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »