25 Apr 2024, 12:55:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह नहीं, ये एक्टर था सिंबा के लिए पहली पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 10:44AM | Updated Date: Nov 12 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रणवीर सिंह जहां एक तरफ पर्सनल लाइफ में अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ प्रोफेशनल लाइफ में वे फिल्म सिंबा को लेकर भी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। फिल्म साल के अंत में रिलीज की जाएगी। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। फिल्म की कास्ट को लेकर नया खुलासा सामने आया है।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सिंबा के लिए सबसे पहली पसंद रणवीर सिंह नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन थे। सिंबा साउथ फिल्म टेंपर का रीमेक है। टैंपर के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने जब सबसे पहले फिल्म के हिंदी रिमेक बनाने के बारे में सोचा था उस दौरान उन्होंने इसमें अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का प्लान किया था।
 
इसके अलावा सिंबा के बनते वक्त फिल्म में निगेटव रोल के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट करने की प्लानिंग थीं। अभिषेक ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में निगेटिव रोल के लिए आर माधवन को अप्रोच किया गया। मगर चोटों के चलते माधवन ने भी फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। बाद में फिल्म में निगेटिव रोल के लिए सोनू सूद को फाइनल किया गया।
 
अभिषेक बच्चन की बात करें तो कुछ ही समय पहले वे अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में अहम रोल प्ले करते नजर आए। उनके आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएं तो वे अनुराग बसु के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म लाइफ इन मेट्रो के सीक्वल में काम करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि लंबे वक्त बाद वे पत्नी ऐश्वर्या के साथ भी फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबर हैं कि वे अनुराग कश्यप की अगली फिल्म गुलाब जामुन में दोनों साथ में काम करते हुए नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »