28 Mar 2024, 19:17:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 5 सितंबर को बेटे के पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में शाहिद पत्नी के साथ डिनर डेट पर पहुंचे। दोनों की रेस्टोरेंट के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान मीरा ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैममरस अंदाज में नजर आईं। 
 
वहीं शाहिद व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लू कलर की हॉफ डेनिम में बेहद कूल अंदाज में दिखे।रेस्टोरेंट के बाहर निकलते ही शाहिद पत्नी मीरा का हाथ पकड़े हुए नजर आए।
 
पत्नी का ख्याल रखते हुए शाहिद की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।आए दिन शाहिद और मीरा की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। खबरें हैं कि मीरा और शाहिद ने इस साल की शुरूआत में 56 करोड़ रुपए की कीमत का अपना एक घर घरीदा था। 
 
यह कपल अगले साल नए घर में शिफ्ट हो जाएगा। शाहिद जल्द ही तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक में नजर आएंगे। आखिरी बार वह फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। हालांकि उनकी एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अहम किरदार में दिखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »