25 Apr 2024, 17:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
 
हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।हाल में इन दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया। इस डिनर डेट पर उनके साथ टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी नजर आईं। इस मौके पर जहां टाइगर किसी फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे थे वहीं दिशा थोड़ी जल्दबाजी में दिखीं। दोनों के देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।
 
बता दें दोनों के बीच तकरार की वजह 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2' में टाइगर की कोस्टार तारा सुतारिया को बताया जा रहा था। कहा तो ये भी जा रहा था कि दिशा टाइगर को होल्ड करके रखना चाहती हैं उन्हें सेट पर किसी भी फीमेल कोस्टार से बात करने तक की इजाजत नहीं है लेकिन बावजूद इसके टाइगर और तारा एक दूसरे के करीब आए जो बात दिशा को बिल्कुल ठीक नहीं लगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »