18 Apr 2024, 07:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्टर कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन ने अपनी प्राइवेट फोटोज लीक होने पर मुंबई पुलिस की साइबर सेल से मदद मांगी है। पहले लग रहा था कि ये फोटोज मॉर्फ्ड हैं लेकिन अब अक्षरा ने खुद ट्वीट कर कहा है कि वो इन तस्वीरों के कारण किस कदर सदमे में हैं। 
 
अमिताभ बच्चन के साथ षमिताभ में काम कर चुकी अक्षरा ने ट्वीट में लिखा है-हाल ही में मेरी कुछ प्राइवेट फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। ये किसने किया और क्यों किया मुझे नहीं पता। लेकिन मुझे पता है कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी यंग लड़की को इस तरह शिकार बनाकर एक विकृत मन को ही खुशी मिल सकती है।
 
ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ये और भी परेशान करने वाली बात है कि इस वक्त देश में #मीटू अभियान चल रहा है, फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जो किसी लड़की की प्राइवेट फोटो को वायरल करके अपनी आंखों को सुकून देना चाहते हैं। किसी की निजी तस्वीरें लीक करके सिर्फ विकृत लोगों को ही सुकून मिल सकता है। 
 
उन्होंने कहा की उन्होंने इस हरकत के लिए जिम्मेदार इंसान को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के साइबर सेल से मदद मांगी है। लीक फोटोज में अक्षरा हासन सेल्फी लेती दिख रही हैं। फोटोज बेहद प्राइवेट हैं। लेकिन खुद अक्षरा ने इन्हें शेयर नहीं किया है, बल्कि वे साइबर क्राइम की शिकार हुई हैं। फोटो एक्ट्रेस दीवाना नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई हैं। अक्षरा 2017 में उस वक्त खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने बौद्ध धर्म में अपनी रूचि दिखाई थी। 
 
एक ओर जहां सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था तो वहीं पिता कमल हासन ने उनका सपोर्ट किया था। कमल ने कहा था कि वे अपनी बेटी के साथ हैं और उनके लिए किसी भी चीज से बढ़कर बेटी के लिए अपना प्यार है। 27 साल की अक्षरा ने 2015 में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन स्टारर षमिताभ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे धनुष की लव इंटरेस्ट के रूप में दिखी थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »