29 Mar 2024, 18:33:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरूख से नहीं मिल पाया तो व्यक्ति ने खुद को ब्लेड से काटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 3:49PM | Updated Date: Nov 5 2018 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। उपनगर बांद्रा में सुपरस्टार शाहरूख खान से मिलने में असफल रहने के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने उनके आवास के बाहर रविवार को ब्लेड से खुद को काट लिया। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के हुई इस घटना में धारावी निवासी मोहम्मद सलीम अलाउद्दीन के गर्दन पर मामूली जख्म हुआ।
 
प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को नजदीक के भाभा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बांद्रा थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर गिरीश अनवकर ने बताया कि अलाउद्दीन अभिनेता खान से मिलना चाहता था और उनके आवास के बाहर तीन घंटे तक उसने इंतजार किया। संयोगवश, शुक्रवार को खान का 53 वां जन्मदिन था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »