20 Apr 2024, 16:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ज्यादा दिन नहीं बचे हैं जब प्रियंका चोपड़ा, मंगेतर निक जोनस से शादी कर अपने रिलेशनशिप को नया आयाम देंगी। प्रियंका पहले से ही निक के परिवारवालों से घुल-मिल गई हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में आयोजित हुई अपनी बैचलर पार्टी के दौरान की फोटो शेयर की जिसमें निक की मां ने भी खूबसूरत कमेंट किया।
 
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की जिसमें उन्हें कई सारे लोगों से बेस्ट विशेज और कॉम्पलिमेंट मिले। इनमें से एक नाम डेनिस जोनस का भी रहा। डेनिस, निक जोनस की मां और प्रियंका की होने वाली सास हैं। डेनिस ने फोटो पर लिखा- 'बी गुड।' ये दर्शाता है कि अपनी होने वाली बहू को लेकर डेनिस कितनी फिक्रमंद हैं। सात समुंदर पार होने के बाद भी वे प्रियंका को लेकर अपना लगाव जताती हुई नजर आईं। इससे पहले 18 अगस्त को मीडिया की गैरमौजूदगी में दोनों कलाकारों ने सगाई की। इस मौके पर निक के माता-पिता भी शामिल रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »