23 Apr 2024, 23:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दादी के अंतिम संस्कार में मुस्कुराती दिखी अर्जुन की बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 11:23AM | Updated Date: Oct 31 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल अपनी खास आवाज और अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन अक्सर अपनी लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बने रहते हैं। इन दिनों अर्जुन रामपाल की बेटी अपनी एक हरकत के लिए ट्रोल हो रही है। बता दें रविवार को अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का निधन हो गया था।  67 साल की ग्विन का अंतिम संस्कार भी रविवार शाम ही कर दिया गया था। 
अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा के दौरान अनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया और दोनों बेटियां माहिका और मायरा ग्विन को अंतिम विदाई देने पहुंची। अर्जुन की पहली पत्नी मेहर की आंखें जहां अपनी पूर्व सास के चले जाने के गम में भीगी हुई थीं। वहीं रामपाल की बड़ी बेटी माहिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दौरान मुस्कुराती नजर आ रही हैं।  सोशल मीडिया पर अर्जुन के फैंन्स उनकी बेटी की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।
 
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा -चेहरे पर स्माइल क्यों है बेवकूफ लड़की?।  जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लगातार अपनी भड़ास इस फोटो पर निकाली है। ट्रोलर्स ने यह भी लिखा है कि दादी के लिए कोई सम्मान नहीं है। बता दें ग्विन रामपाल लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जुझ रहीं थीं।  अर्जुन ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए इनोशनल पोस्ट भी लिखी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »