24 Apr 2024, 12:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया और रणबीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 11:16AM | Updated Date: Oct 31 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर और आलिया ने एक साथ ऐसी एंट्री ली थी कि तब से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातें भी शुरू हो गई। यहां तक कि आलिया को रणबीर के परिवार के साथ समय बिताते हुए भी कई बार देखा गया। वहीं अब इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो आलिया और रणबीर अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो आलिया और रणबीर साल 2019 में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के परिवार से जुड़े करीबी रिश्तेदार की मानें तो 'आलिया का पूरे परिवार ने खुले दिल से स्वागत किया है।
 
सिर्फ रणबीर ही आलिया को नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी आलिया को बहुत पसंद करते हैं।'इसके साथ ही कहा कि 'रणबीर के दिमाग में शादी की बात जरूर है। यह दोनों इस वक्त सिर्फ ऋषि कपूर की अच्छी सेहत का इंतजार कर रहे हैं ताकि शादी की तारीख के बारे में बात हो सके।' आपको बता दें, 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान से ही इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद दोनों का साथ में डिनर करना और एक साथ हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »