19 Apr 2024, 12:18:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ढाई महीने आगे खिसकी टोटल धमाल, अजय देवगन ने बताई वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 10:37AM | Updated Date: Oct 29 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल अब अगले साल तक रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ रही है। हाल ही में अजय देवगन ने ट्वीट कर बताया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'टोटल धमाल' की रिलीज डेट अब बदल गई है। फिल्म ' दे दे प्यार दे' की भी रिलीज डेट भी बदली गई है।
 
अब ये दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। अजय ने बताया कि फिल्म में श्ऋ के काम की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। बता दें कि फिल्म टोटल धमाल पहले 7 दिसबंर 2018 को रिलीज होने वाली थी, अब अगले साल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
 
रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और प्रकाश झा ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है और अब फिल्म की कास्टिंग और लोकेशन पर काम चल रहा है। जैसे ही सब तय हो जाएगा इस फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »