24 Apr 2024, 02:41:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणवीर और दीपिका के फैंस को इनकी शादी के बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में दीपिका की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, वह कोलंबो के लिए रवाना हो चुकी है।एयरपोर्ट पर दीपिका ब्लू शर्ट, ब्लू डेनिम क्रीम कलर का कोर्ट पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
 
दीपिका ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में दीपिका की क्यूट स्माइल देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। 
 
बता दें कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे है। दोनों संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्में ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में नजर आ चुके है। रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »