29 Mar 2024, 06:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, रणबीर बीते कुछ दिनों से न्यूयॉर्क में मम्मी नीतू कपूर के साथ पापा ऋषि कपूर का इलाज करवा रहे हैं। फिलहाल अब वह मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि उनके वापिस मुंबई लौटने की कोई वजह सामने नही आई है। 
 
एयरपोर्ट पर रणबीर ब्लू शर्ट और डेनिम के साथ कैप पहने कूल अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में रणबीर कैमरा को इग्नोर करते दिखे। बता दें कि भले ही ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से न्यूयॉर्क में है। लेकिन इन स्टार्स की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती है। वहीं बीते दिनों आलिया भट्ट की ऋषि से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थी। न्यूयॉर्क से आलिया ने सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर की थी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »