25 Apr 2024, 19:36:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Birthday: 21 की उम्र में दो बेटियों की मां बनी थीं रवीना टंडन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 11:16AM | Updated Date: Oct 26 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन 26 अक्तूबर को 44वां जन्मदिन मनाएंगी। रवीना सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 27 साल हो चुके हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना कि पहले था। रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर।
 
एक वक्त ऐसा था जब बला की खूबसूरत रवीना टंडन का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़कता था। कहा जाता है कि इन दोनों के प्यार की शुरूआत साल 1994 में रिलीज फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। जिसकी एक वजह इन दोनों की नजदीकियों को बताया गया। 
 
इस फिल्म के बाद दोनों को एक साथ कई मौकों पर हाथ में हाथ थामे देखा गया। यहां तक कि ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि यह दोनों किसी भी वक्त शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।  
 
उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी कि अक्षय रवीना के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं। रवीना बहुत परेशान हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। अनिल थडानी की रवीना दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों ने राजस्थान में 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »