20 Apr 2024, 09:49:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में एक फैशन शो में पहुंची। यहां उन्होंने रैंप पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। जैकलीन को देखते ही सबकी सांसे थम गई।
 
रैंप वॉक के दौरान जैकलीन ने रैड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इसमें उनके हॉट क्लीवेज साफ नजर आ रहे है। इस दौरान जैकलीन बेहद ही हॉट लग रही है। यहां जैकलीन ने #MeToo कैंपेन के बार में भी बात की। जैकलीन ने कहा है कि यौन उत्पीड़न फिल्म जगत से जुड़ा एक विशेष मुद्दा नहीं है क्योंकि यौन उत्पीड़न हर जगह है।
 
उनका मानना है कि कभी-कभी हमारे अपने घर में शोषण के मामले समाने आते हैं। फिल्म जगत में चल रहे मीटू अभियान के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने कहा कि इस समय जो हो रहा है उस पर बातचीत के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 
 
जैकलीन ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें याद है कि लैंगिक चर्चा एक ऐसा संवाद है जो लंबे समय से लंबित है। इसे हमे फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यह एक ऐसा संवाद है जिस पर लंबे समय से हमारे समाज में भी चर्चा नहीं हुई है। दुर्भाग्यवश, दुखद सचाई है कि यौन उत्पीड़क हमारे चारों तरफ हैं। कभी-कभी वे हमारे अपने घर में भी मिल जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »