20 Apr 2024, 07:59:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खास तस्वीर शेयर कर आलिया ने मम्मी सोनी राजदान को किया बर्थडे विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 11:11AM | Updated Date: Oct 26 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान  62 साल की हो गई हैं। हाल ही में मम्मी सोनी के बर्थडे पर आलिया ने अपने मम्मी-पापा की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।
 
 तस्वीर शेयर करते आलिया ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी स्टनिंग स्टनिंग मम्मी... अंदर और बाहर से सुंदरता का क्लासिक उदाहरण होने के लिए शुक्रिया। कोई शब्द यह नहीं बयां कर सकते कि आपको मम्मी/दोस्त के रूप में पाकर मैं कितनी खुशनसीब हूं। मैं दिन में अगर आपको लाखों बार भी बोलूं, तो भी कम पड़ेगा... लेकिन... I love You....। 
 
सोनी राजदान की शादी बॉलीवुड के पॉपुलर निर्देशक महेश भट्ट से हुई है।  उनकी दो बेटियां हैं।  आलिया और शाहीन भट्ट। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले बच्चे हैं, लेकिन कभी भी सोनी ने उनकी परवरिश में कोई कमी नही आने दी।  सोनी ने अपने करियर की शुरूआत अंग्रेजी थिएटर से की थी। वह दूरदर्शन के हिट टेलीविजन शो 'बुनियाद' में सुलोचना की भूमिका निभाती हुई नजर आई थी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »