19 Apr 2024, 01:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को सात फेरे लेंगे कपिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 11:34AM | Updated Date: Oct 25 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख जैसे ही सामनें आई। उसके एक महीने बाद कपिल शर्मा भी सात फेरे लेंगे। जीहां, इस साल शादी करने वाले सेलेब्स की सूची में कपिल शर्मा का नाम भी जुड़ने वाला है। कपिल शर्मा ने अपनी शादी की डेट को कंफर्म करते हुए एक न्यूज चैनल को बताया कि मेरी शादी 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के होम टाउन जालंधर में होगी।
 
हम इस समारोह को सादा रखना चाहते थे, लेकिन गिन्नी इकलौती बेटी है, इसलिए वे इसे धूमधाम से करना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। मेरी मां भी यही चाहती हैं। कपिल ने कहा- जब मेरे भाई की शादी हुई, तब मैं बहुत अच्छा नहीं कमाता था। हम बहुत छोटी सी बारात ले गए थे और भाभी को घर लाए थे। लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई, तब मैं अच्छा कमाने लगा था। ये हमारे स्टैंडर्ड के हिसाब से काफी बेहतरीन शादी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »