29 Mar 2024, 07:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 30 साल की हो गई हैं। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। परिणीति भले ही आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन यहां तक पहुंचने के पीछे उनकी प्रेरणा है ‍प्रियंका चोपड़ा है। एक समय ऐसा था जब परिणीति को एक्टिंग करना बिल्कु पसंद नहीं था। 

उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में लंदन से आॅनर्स डिग्री पाई है। वह पीआर कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही थी, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टि‍ंग की दुनिया में ले गई। दरअसल, पढ़ाई पूरी करने के बाद प‍िरणीति भारत आ गईं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की सिफारिश पर बतौर इंटर्न यशराज फिल्म्स जॉइन कर लिया। इसके बाद पीआर कंसल्टेंट के तौर पर उन्होंने एक कंपनी जॉइन कर ली।
 
इसके बाद परिणीति ने जब 'सात खून माफ' के लिए अपनी बहन प्रियंका की मेहनत देखी और 'बैंड बाजा बारात' के दौरान अनुष्का और रणवीर सिंह को देखा तो उनकी भी इच्छा एक्ट्रेस बनने की हुई। इसके बाद उन्होंने ए‍िक्टंग स्कूल जॉइन किया। यशराज बैनर तले उन्हें पहली फिल्म मनीष शर्मा की इश्कजादे मिली। फिल्म में उनके ओपोजिट अर्जुन कपूर थे।
 
यह फिल्म काफी हिट साबित हुई और परिणीति का करियर चमक उठा। परिणीति ने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'गोलमाल अगेन' जैसी कई फिल्में कीं। इसके बाद एक साल तक बड़े पर्दे से गायब रहीं लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। परिणीति ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने म्यूजिक में ग्रेजुएशन किया है। वह बचपन से ही अपने कजिन्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »