19 Apr 2024, 08:59:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आखिरकार रितिक रोशन ने साइन की रोहित धवन की फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:28AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रितिक रोशन बहुत कम फिल्में करते हैं और इस बात की शिकायत उनके फैंस को भी है। इस समय 'सुपर 30' नामक फिल्म वे कर रहे हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ भी वे एक फिल्म कर रहे हैं।
 
इसी बीच रितिक ने एक और फिल्म साइन कर ली है। रितिक अरसे से चाह रहे थे कि वे एक हल्की-फुल्की मसाला फिल्म करें। आखिरकार उन्होंने रोहित धवन की फिल्म साइन कर ही ली। रोहित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। मसाला फिल्म बनाना उनके खून में हैं। देसी बॉयज और ढिशूम नामक फिल्म वह बना चुके हैं।
 
रितिक को लेकर भी वे मसाला फिल्म ही बनाएंगे जिसमें डांस और एक्शन का कॉम्बिनेशन होगा। साथ ही हास्य का पुट भी होगा। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »