24 Apr 2024, 13:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं मौनी ने किया डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:16AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी दुर्गा पूजा को खूब एंजॉय किया। सभी स्टार्स अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। एक्ट्रेस मौनी रॉय भी मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं। 
 
इस दौरान उन्होंने वाइट एंड ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी और वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।इतना ही नहीं मौनी ने पूजा के बाद पारंपरिक बंगाली अंदाज में डांस भी किया । दुर्गा पूजा के पंडाल में मौजूद सभी लोगों मौनी का यह अंदाज देखने के बाद हैरान नजर आए।
 
मौनी रॉय के साथ इस दौरान डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए। बता दें कि मौनी, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में मौनी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मौनी इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »